माँ सरस्वती जी की आरती

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शाली, मैया सदगुण वैभव शाली।
जय सरस्वती माता…॥

चंद्र वदनि पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी।
जय सरस्वती माता…॥

बाल बुद्धि विद्या देवी, त्रिभुवन वंदिता।
अपने दास पर माता, कृपा नित करिता।
जय सरस्वती माता…॥

भीतर बाहर ज्ञान प्रकाशित, कर दो।
अज्ञान तम सब हर लो, ज्ञान ज्योति भर दो।
जय सरस्वती माता…॥

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञान चक्षु दे माता, जग उजियार करो।
जय सरस्वती माता…॥

माँ वेणु वादिनी वर दानी, ज्ञान प्रकाशिनी।
दास की अर्जी सुन जाओ, करूँ विनय याचिनी।
जय सरस्वती माता…॥

bhagatsingh.online , sardarvallabhbhaipatel.space , drbrambedkar.online , mahatmagandhi.space